दिल्ली आंदोलन से वापिस आते समय किसान की हुई मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 04:39 PM (IST)

बालियांवाली (शेखर) :  भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के वर्कर और गांव कोटड़ा कौड़ा के एक किसान की बीती रात दिल्ली संघर्ष से वापिस आते समय मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। 19 सितंबर को दिल्ली में अचानक उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें घर लाया गया।  उनको बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दवाई देकर उन्हें घर भेज दिया। लेकिन घर वापिस आकर ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। 

सुखदेव सिंह का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में कर दिया गया।गांव के प्रधान भोला सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह भारतीय किसान यूनियन एकता का पक्का वर्कर था जिन्होंने दिल्ली में चल रहे संघर्ष में अपना योगदान दिया है। इस मौके पर बलराज सिंह बाज़ा, दीपू मंडी कला, बिंदर कोटड़ा, नगेंद्र सिंह, बेअंत सिंह दौलतपुरा, गुरप्रीत सिंह जग्गी, लक्ष्मण, दर्शन भूंद़ड़ आदि लोग शामिल थे।   

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal