AAP में शामिल हुए इस पूर्व विधायक ने वापिस Join की कांग्रेस

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 05:03 PM (IST)

जालंधर : जालंधर लोकसभा उप चुनाव में राजनीति गरमाई हुई है। राजनीति पार्टियों में विधायकों द्वारा एक पार्टी छोड़ दूसरी में जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है करतारपुर के पूर्व एम.एल.ए. सुरिंदर चौधरी ने 5 दिन बाद ही कांग्रेस में वापसी कर ली है। जानकारी के अनुसार सुरिन्द्र चौधरी की कांग्रेस में वापसी प्रतात सिंह बाजवा ने करवाई है।

गौरतलब है कि चौधरी 10 अप्रैल को कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। सी.एम. मान ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया था। आपको बता दें सुरिंदर चौधरी दिवंगत एम.पी. संतोख सिंह चौधरी के भतीजे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini