8 वर्षीय बच्चे के साथ नाबालिग किशोर ने किया यह घिनौना काम

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 10:10 AM (IST)

अमृतसर (दलजीत): मनोरोग अस्पताल में स्थित सरकारी क्वार्टर में शनिवार को एक नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म हुआ है। कुकर्म करने वाला क्वार्टर में ही रहने वाला एक नाबालिग है। दरअसल मनोरोग अस्पताल में दर्जा चार कर्मचारियों के रहने के लिए घर बनाए गए हैं। इन घरों में रहने वाले एक दर्जा चार कर्मचारी के 8 वर्षीय पोते ने महिला दर्जा चार कर्मचारी के लड़के के साथ कुकर्म किया। बताया जा रहा है कि 8 वर्षीय बच्चा बाहर खेल रहा था। 13 वर्षीय किशोर ने उसे फुसला कर अपने क्वार्टर में बुलाया। इसके बाद शाम को नाबालिग किशोर ने उसके साथ कुकर्म किया। 8 वर्षीय बच्चा रोते हुए क्वार्टर में से बाहर निकला तो आसपास के लोगों ने उससे कारण पूछा। फिलहाल कि वह कुछ बोल नहीं सका। इसके बाद बच्चे के माता-पिता ने पूछा तो बच्चो ने सारी बात बता दी। इस घटना के बाद मनोरोग अस्पताल में हलचल पैदा हो गई। घटना की जानकारी अस्पताल के डायरेक्टर सविन्दर सिंह को दी गई। सविन्दर सिंह ने परिवार को कहा कि वह इस मामले में पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज करवाएं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila