10 वर्षीय बहन के साथ 2 भाइयों ने की यह खौफनाक हरकत

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 11:07 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्दर): थाना लाहौरी गेट की पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के दोष में 2 सगे भाइयों खिलाफ केस दर्ज किया है। मुलजिमों में हर्षप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी राम नगर पटियाला शामिल हैं। यह बच्ची उक्त दोनों की चाचा की लड़की थी। लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त दोनों उसके जेठ के लड़के हैं।

यह भी पढ़ें : आखिर क्यों एक विवाहित महिला जान देने को हुई मजबूर, पढ़ें पूरी खबर

लड़की ने उसे आकर बताया कि उक्त दोनों ने कुछ दिन पहले उसके साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों भाइयों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एस.एच.ओ. लाहौरी गेट पुरुषोत्तम राम ने बताया कि मामले की गहराई के साथ पड़ताल की जा रही है। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila