कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच एक और Action, अब इस नेता को किया पार्टी से बाहर
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 07:25 PM (IST)
कपूरथला: कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच एक और नेता को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कपूरथला जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता धीर को पार्टी ने उनके पद से हटा दिया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन पर पार्टी हाईकमान ने एक्शन लिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संगीता धीर की पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता को लेकर लगातार शिकायतें और रिपोर्टें मिल रही थीं। संगठन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाने के साथ तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच संगीता धीर ने भी पंजाब प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की है। धीर ने कहा कि यदि पार्टी में नेताओं की चापलूसी करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी और जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाएगा, तो इसका सीधा नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ेगा।
संगीता धीर पिछले कई वर्षों से कपूरथला में महिला कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थीं और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में जिला संगठन का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। उनके खिलाफ हुई कार्रवाई और उनके इस्तीफे के बाद कपूरथला की कांग्रेस राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।


