इस शख्स को आरूसा आलम का भारत में रहना नहीं पंसद

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 01:38 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील हरी चंद अरोड़ा को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की खास दोस्त आरूसा आलम का भारत में रहना रास नहीं आ रहा। उन्होंने आरूसा  आलम का वीजा न बढ़ाने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखा है।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र को मीडिया के समक्ष जारी करते हुए अरोड़ा ने कहा कि इस पर सरकार को पुर्नविचार करना चाहिए। इस संबंधी  मीडिया में प्रकाशित खबरों का हवाला देते उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल से संबंधित केंद्रीय मंत्री की सिफारिशों पर आरूसा का वीजा एक साल और बड़ा दिया गया है।उन्होंने पत्र में खुफिया एजैंसियों से पाक पत्रकार की जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वीजा बार-बार बढ़ाना जनता के हित में नहीं है। पत्र में अरोड़ा ने वर्ष  2017 में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के शपथ समारोह में आरूसा की विशेष मौजूदगी और हाल ही में कैप्टन और आरूसा आलम की तरफ से मनाली में जन्मदिन मनाने की रिपोर्टों का भी जिक्र किया है। 

swetha