मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर Video बना रहा था ये शख्स, एक झटके में हुआ कुछ ऐसा कि...

punjabkesari.in Wednesday, Jun 16, 2021 - 05:32 PM (IST)

बठिंडा (वर्मा): मालगाड़ी की छत पर चढ़ कर शॉर्ट वीडियो बनाना एक व्यक्ति को उस समय महंगा पड़ गया जब वह वीडियो बनाते हुए ऊपर जा रही हाईवोल्टेज़ तारों में उलझ गया और झटके में बुरी तरह झुलस गया। नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। संस्था से मिली जानकारी अनुसार एक मालगाड़ी बठिंडा के रेलवे स्टेशन नज़दीक संतपुरा रोड पर खड़ी थी।

इस दौरान एक नौजवान गुरनूर सिंह (18) निवासी गोपाल नगर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के लिए एक वीडियो बनाने के लिए गाड़ी की छत पर चढ़ गया। वीडियो बनाते समय अचानक उसका एक हाथ ऊपर गुज़र रही हाई वोलटेज तारों पर चला गया जिससे उसे झटका लगा और बुरी तरह झुलस गया।

हादसे के बाद वह गाड़ी की छत से नीचे गिर गया। पता लगने के बाद संस्था के वर्करों ने उसे मौके पर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर हो गई।

Content Writer

Vatika