पंजाब का यह रेलवे स्टेशन पुलिस छावनी में हुआ तबदील

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 01:04 PM (IST)

जालंधर (गुलशन, सुधीर): केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में हंगामे के बाद पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर शनिवार को नगर रेलवे स्टेशन को छावनी में तबदील कर दिया गया। जिला पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने भी शहर के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। स्टेशन पर कमिश्नरेट पुलिस के कई उच्च अधिकारियों ने पूरा दिन स्टेशन पर डेरा डाले रखा।

डी.सी.पी. इन्वेस्टीगेशन जसकिरनजीत सिंह तेजा, ए.डी.सी.पी. सिटी-1 सुहेल मीर, ए.सी.पी. बलकार सिंह पी.पी.एस., सहायक पुलिस कमिश्नर विशेष शाखा-सह-सहायक कमिश्नर उत्तरी जालंधर और हरप्रीत सिंह पी.पी.एस., डी.एस.पी. 75 बटालियन पंजाब सशस्त्र पुलिस जालंधर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

रेलवे स्टेशन पर पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू आई.पी.एस. ने बताया कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माहौल खराब न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को संतोषजनक किया गया है। इसके अलावा, डी.एस.पी. तेजा ने कहा कि शहर में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान भी शुरू किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila