लॉरेंस गैंग के नाम पर Arvind Kejriwal को धमकी! AAP विधायक ने दर्ज करवाई शिकायत

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 02:49 PM (IST)

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। इस बात का दावा दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जरनैल सिंह ने किया है। इस मामले को लेकर विधायक ने पुलिस को शिकायत दे दी है। विधायक जरनैल सिंह का कहना है कि, अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि गैंग के सदस्य होने का दावा करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इसके साथ ही पैसे नहीं देने पर उन्हें और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई।

विधायक जरनैल सिंह के मुताबिक, 6 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल और वॉट्सऐप मैसेज आया था। आरोपी की वॉट्सऐप प्रोफाइल पर '~ $H' नाम दिखाई दे रहा था। मैसेज में खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए अरविंद केजरीवाल को 7 करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी। मैसेज में लिखा था कि, "लॉरेंस गैंग से हूं, अरविंद केजरीवाल को बोल दे 7 करोड़ दे दो नहीं तो अरविंद केजरीवाल और उसकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मार दूंगा।"

इस मामले में विधायक की शिकायत के आधार पर पंजाब के मोहाली स्थित साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ दावा किया जा रहा है कि, पुलिस जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई है। यह भी दावा किया गया है कि लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देने वाला कॉलर हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था। उसने वॉट्सऐप मैसेज और कॉल के जरिए धमकी दी थी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी पुलिस अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News