''...नहीं तो जिन्दगी से हाथ धोना पड़ेगा, इस कॉल को हल्के में न लेना'', BJP में शामिल हुए नेता को आया धमकी भरा Call
punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 05:05 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब में आपराधिक मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। इस बीच हाल ही में बीजेपी में शामिल होने वाले समाजसेवी रुपिंदर सिंह उर्फ रूपा सोहाना को धमकी भरा कॉल आया है। रूपा सोहाना को 5 करोड़ की फिरौती के लिए कॉल आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवा समाजसेवी नेता रूपा सोहाना मोहाली के बीजेपी नेता और मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के सबसे करीबी हैं। गौरतलब है कि रूपा सोहाना कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक रूपा सोहाना को फिरौती के लिए कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा बताया है। कॉल करने वाले ने कहा कि पैसे देकर ही पीछा छूटेगा...नहीं तो जिन्दगी से हाथ धोना पड़ेगा, इस कॉल को हल्के में न लेना।'' रूपा सोहाना ने पुलिस को इस संबंधी शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने बताया कि, जब मोहाली में कबड्डी कप हुआ था तो उन्हें उस समय सिक्योरिटी मिली थी लेकिन बाद में वापस ले ली गई। अब इस मामले में वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की शरण लेंगे।
पूरा मामला:
बताया जा रहा है कि, जब रूपा सोहाना को कॉल आई तब वह गाड़ी चला रहे थे। इस दौरान उनके एक दोस्त ने फोन उठा लिया। तो सामने वाले ने कहा कि मैं मोहब्बत रंधावा बोल रहा हूं। YouTube पर सर्च कर ले। रूप को बोल फोन उठा ले और बात को सुलझा ले। गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा ने दोस्त से कहा कि रूपा को समझा दे पैसे देकर ही पीछा छूटेगा, नहीं तो कबड्डी कप में उसने भी मर जाना है। जब दोस्त ने कहा कि, वह बच्चों वाला है उसे क्यों मारना तो गैंगस्टर ने आगे कहा कि, बच्चों वाला इसलिए कह रहा हूं मामले को सुलझा ले, उसे कह देना कि डोनी बल की साइड से फोन आया था।

रूपा सोहाना जानकारी देते हुए बताया कि वह अपना काम करते हैं। वह एक आम आदमी हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ कबड्डी को भी प्रमोट करते हैं। दिसंबर महीने में कबड्डी कप करवाने वाले थे उस दौरान कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या हो गई। उस दौरान मुझे भी धमकी भरे कॉल आए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस की तरफ से सिक्योरिटी दी गई। लेकिन जब 21 मार्च को बीजेपी ज्वाइन करने वाले थे तो 18 मार्च को सिक्योरिटी वापस ले ली गई। सिक्योरिटी न मिलने पर प्राइवेट बाउंसर रख लिए लेकिन उन्हें धमकी भरे कॉल आने लगे और वह वापस चले गए। नेता ने बताया कि, जब मैने फोन बंद किया तो पत्नी को फोन आने लगे और पत्नी ने भी फोन बंद कर दिया उसकी दोस्त को कॉल आ गई। इसके मेरे दोस्त के फोन करके धमकी दी गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

