वेब सीरीज का विरोध करने पर राजा वड़िंग, मजीठिया, रंधावा सहित Sidhu Moosewala के पिता को धमकी, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 02:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क: भारत सरकार ने विवादित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की रिलीज पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज 27 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार थी, लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद अब यह रिलीज नहीं होगी। इसी बीच इस वेब सीरीज का विरोध करने वाले नेताओं को धमकियां मिलने की खबर सामने आई है। 

जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर पर आधारित वेब सीरीज का विरोध करने पर पंजाब के नेताओं को धमकी भरे मैसेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि विवादित गैंगस्टर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज की रिलीज के खिलाफ आवाज उठाने और इस पर बैन लगाने की मांग करने के बाद, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को भी धमकी मिली है यही नहीं सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और डीजीपी गौरव यादव को भी धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से नेताओं को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज आया है। नेताओं से कहा गया है कि, इस वेब सीरीज को रिलीज होने दी जाए। गौरतलब है कि पंजाबियों के कड़े विरोध के बाद भारत सरकार ने इस वेब सीरीज की रिलीज पर बैन लगा दिया है।

राजा वड़िंग ने दायर की थी जनहित याचिका

यह जनहित याचिका पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दायर की थी, जिसमें वेब सीरीज के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि सीरीज में एक गैंगस्टर के जीवन और आपराधिक गतिविधियों को दिखाया गया है, जिससे अपराध को बढ़ावा मिलने का खतरा है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बेंच को बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म को सीरीज रिलीज न करने की सलाह दी है। राजा वड़िंग ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी गैंगस्टरों के खिलाफ लड़की को अंजाम तक पहुंचाएगी व गैंगस्टर मुक्त पंजाब उनकी टीम पहली प्रथमिकता है।

रंधावा ने लगाया गंभीर आरोप

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए कहा कि डीजीपी गौरव यादव को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, गैंगस्टरों को केंद्रीय एजेंसियों का संरक्षण प्राप्त है। गैंगस्टर लॉरेंस जोकि गुजरात की साबरमती जेल में बंद है और बाहर से गतिविधियां संचालित कर रहा है। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिय डिब्रूगढ़ जेल में होते हुए भी खुलेआम मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस ने आशंका जताई थी कि सीरीज के प्रसारण से कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है और अपराध भड़क सकते हैं। इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी इस याचिका का निपटारा कर दिया

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News