सरकारी बिल्डिंग को बम से उड़ने की फिराक में घूम रहे 3 गिरफ्तार, हैंड-ग्रेनेड, पिस्तौल बरामद
punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2026 - 11:07 PM (IST)
अमृतसर (संजीव) : अमृतसर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बताया जा रहा है कि सरकारी बिल्डिंग को बम से उड़ने की फिराक में घूम रहे नवदीप सिंह, सैहमूल सिंह व संदीप सिंह को थाना घरिंडा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों के विरुद्ध एक्सप्लोसिव व आर्म्ज एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।
सब इंस्पैक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि इनपुट थी कि आरोपी मोटरसाइकिल पर अटारी वाघा सीमा की ओर से आ रहे हैं जिस पर ट्रैप लगा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

