तस्वीरें: लुधियाना में बड़ी घटना, दीवाली की रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मिली लाशें

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 01:53 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना में ईश्वर नगर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार मलकीत सिंह (40), कुलदीप सिंह (38) और दविंदर कुमार (36) अपने पिता हरजिंदर सिंह (73) के साथ किराये के मकान में रहते थे।

इनका अकसर मकान मालिक के साथ झगड़ा चलता रहता था।

इन्होंने किसी फाइनांसर से भी मोटी रकम ले रखी थी, जिसे यह वापस नहीं कर सके। इसके चलते तीनों ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मकान से बदबू आने पर लोगों को इस बात का पता चला।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। 

पुलिस के अनुसार इनकी मौत तीन-चार दिन पहले ही हो गई थी।

Edited By

Sunita sarangal