नशा और हथियार तस्करी के 3 नेटवर्क बेनकाब, अवैध हथियार व हेरोइन सहित 9 तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 11:06 PM (IST)

अमृतसर/फिरोजपुर (सोनु चोपड़ा) :  पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच अमृतसर से एक बड़ी सफलता सामने आई है। कमिश्नरेट पुलिस ने तीन अलग-अलग अभियानों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर नशे और हथियारों की तस्करी के तीन नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्तौल, 8.536 किलो हेरोइन, चार जिंदा कारतूस और 12.95 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े 3 प्रमुख नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो सगे भाइयों समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके इशारे पर नशे तथा अवैध हथियारों की खेप आगे पहुंचाते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने और विदेशी संपर्कों समेत इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेशी हैंडलरों से संपर्क की बात सामने आई है। ये लोग वहां से अवैध हथियार और हेरोइन की खेप हासिल कर उन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। पुलिस अब आरोपियों के आगे-पीछे के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दर्शन सिंह उर्फ चन्ना (25), सतनाम सिंह (46), महाबीर सिंह (34), लवप्रीत सिंह उर्फ फूला उर्फ लव (24), हरमन सिंह उर्फ हंमा (23), नरेंद्र सिंह उर्फ रोबा (26), करण सिंह उर्फ करण (22), गुरजंट सिंह उर्फ घुध्दा (24) और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (21) के रूप में हुई है, जिनसे तीन .30 बोर पिस्तौल, चार 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और एक .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस ने चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News