पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर-लुटेरा गिरोह, 2 बाइक और 15 मोबाइल बरामद

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 05:18 PM (IST)

फिरोजपुर, (कुमार,परमजीत) :  थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने ए.एस.आई. जगरूप सिंह के नेतृत्व में चोर लुटेरा गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनसे 2 मोटरसाइकिल और चोरी स्नैचिंग किए हुए 15 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के एस.एच.ओ. सब इंस्पैक्टर सुखचैन मेहता ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि भोला उर्फ अमन पुत्र गोबा और जज पुत्र हरदीप वासी गोलबाग फिरोजपुर शहर और अजय पुत्र मजाम नजदीक कुष्ठ आश्रम फिरोजपुर शहर मोटरसाइकिल चोरी करने तथा आते जाते राहगीरों से उनके मोबाइल फोन स्नैचिंग करते हैं जो इस समय चोरी और स्नैचिंग किए हुए मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बेचने के लिए बॉर्डर रोड पर कोल्ड स्टोर के पीछे झाड़ियों के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर बताई गई जगह पर छापामारी करते हुए ए.एस.आई. जगरूप सिंह और उनकी पुलिस पार्टी ने नामजद आरोपियों रुपयों को काबू किया जिनसे 2 मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज करके उनको अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News