जेल सुरक्षा में तैनात जवान पर तीन कैदियों ने किया हमला

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 10:28 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): केन्द्रीय जेल फताहपुर में बंद कैदी गुरप्यार सिंह निवासी ऊगाहा संगरूर, जसविन्द्र सिंह बठिंडा व गुरविन्द्र सिंह निवासी संगरूर ने सुरक्षा में तैनात पैस्को कर्मचारी सर्बजीत सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया। विवाद उस समय हुआ जब सुरक्षा कर्मचारी ने जेल में बने ओट सैंटर पर दवाई पीने की लगी की लाइन को तोड़ने से मना किया और कैदी गुरप्यार ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। 

विवाद को देखते ही अन्य सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत कैदियों को पकड़ अलग थलग किया और घायल हुए सुरक्षा कर्मचारी सर्बजीत को उपचार के लिए जेल के अस्पताल लेजाया गया। अतिरिक्त जेल सुपरिटैंडैंट की शिकायत पर चौकी फताहपुर की पुलिस ने उक्त तीनो कैदियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

यह कहना है पुलिस का?
चौकी फताहपुर के इंचार्ज एस.आई. गुरिन्द्र सिंह का कहना है कि तीनो कैदियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जिन्हें माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर जांच के लिए लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News