मकलोडगंज से वापिस आते समय बरनाला के तीन नौजवानों की कार खाई में गिरी, घायल

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 09:53 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल) : बरनाला के तीन नौजवानों की मकलोडगंज (हिमाचल प्रदेश)  से वापिस आते हुए इनोवा कार गंगरोट में गहरी खाई में गिरने से उनके गंभीर रूप में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

मिली जानकारी अनुसार श.अ.द (ब) युवा व्यापार विंग के राज्य अध्यक्ष मनु जिंदल अपने दोस्तों बरनाला वैल्फेयर क्लब के सीनीयर मैंबर प्रवीन मित्तल व विकास गर्ग के साथ घूमने के लिए मकलोडगंज गए थे। जहां से वापिस आते समय उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने के कारण गंगरोट के नजदीक उनकी गाड़ी एक गहरी खाई में गिर गई। 

वहां के वासियों द्वारा प्राथमिक सहायता दिलवाने उपरंत उनको डी.एस.सी लुधियाना रैफर कर दिया जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। नगर कौंसल बरनाला के उपाध्यक्ष रघुबीर प्रकाश गर्ग ने उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की। 

Punjab Kesari