पंजाब में आंधी तूफान के साथ बारिश का Alert! कई जिलों को जारी हुई चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 11:42 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पंजाब के मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, आज 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 26 मार्च से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाएगा, जिससे बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना है। सबसे ज़्यादा असर फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, बरनाला, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में देखने को मिलेगा। इसके बाद शुक्रवार यानी 27 मार्च को मौसम साफ रहेगा। शनिवार, 28 मार्च को राज्य के कई जिलों में फिर से बारिश का अनुमान लगाया गया है।

कैसा रहा तापमान?

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान (पिछले 24 घंटों में) में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, यह सामान्य के करीब ही रहा। कल सबसे ज़्यादा तापमान गुरदासपुर में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का ज्यादा से ज्यादा तापमान 28.1 डिग्री, लुधियाना का 29.6 डिग्री, पटियाला का 30.2 डिग्री, फरीदकोट का 30.0 डिग्री, फिरोजपुर का 30.7 डिग्री, होशियारपुर का 27.7 डिग्री रहा। मोहाली का ज्यादा से ज्यादा तापमान 29.3 डिग्री, पठानकोट का 27.9 डिग्री, रोपड़ का 28.4 डिग्री और श्री आनंदपुर साहिब का 29.4 डिग्री रहा। चंडीगढ़ शहर का ज्यादा से ज्यादा तापमान 29.4 डिग्री रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News