देश में अब तक 5 मुख्यमंत्रियों को छोड़नी पड़ी है कुर्सी, अब केजरीवाल पर टिकीं निगाहें

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 06:00 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ई.डी. ने एक्साइज पॉलिसी बनाने की आड़ में करप्शन करने के आरोप में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे लेकर यह कहा जा रहा है कि भारत के इतिहास में जांच एजेंसी द्वारा मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने का पहला मामला है, हालांकि केजरीवाल द्वारा अब तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन बता दें कि इससे पहले जांच एजेंसियों की कार्रवाई की वजह से अब तक 5 मुख्यमंत्रियों को कुर्सी छोड़नी पड़ी है। 

यह भी पढ़ें: How Dare You ....?  केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के CM मान, बोला-मोदी सरकार पर हमला

इनमें ताजा मामला झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का है, जिन्होंने जमीन घोटाले के मामले में कोर्ट से राहत न मिलने पर 31 जनवरी को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद ई.डी. के आगे सरेंडर कर दिया था। इससे पुराने मामलों की बात करें तो 1997 में सीबीआई द्वारा चारा घोटाले में चार्जशीट दाखिल करने के मद्देनजर लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर राबड़ी देवी को जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसके बाद तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को आय से अधिक संपत्ति व लेंड डील मामले में दोषी करार देने के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा था।  इसी तरह मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री उमा भारती को कोर्ट से वारंट जारी होने व कर्नाटका के मुख्यमंत्री येद्दियुरप्पा को माइनिंग मामले में लोकपाल व सीबीआई की रिपोर्ट में नाम आने पर भाजपा नेतृत्व के दबाब में कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। इस सबके बाद अब सबकी नजरें केजरीवाल की तरफ लगी हुई हैं कि वह ई.डी. द्वारा गिरफ्तार करने के बाद मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को लेकर क्या फैसला लेते हैं। 

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर : पुलिस ने Punjab के शिक्षा व सेहत मंत्री को लिया हिरासत में

Content Editor

Subhash Kapoor