सरकारी स्कूलों का समय बदला, जानें क्या होगी नई Timing
punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 08:25 AM (IST)

चंडीगढ़: शिक्षा विभाग नए सत्र की शुरूआत से स्कूल खुलने के समय में बदलाव करने जा रहा है। विभाग ने सर्दियों के चलते स्कूल के समय में बदलाव किया था। पहली अप्रैल से 31 अक्तूबर तक समय में बदलाव किया गया है।
सिंगल शिफ्ट के स्कूल में स्टाफ के लिए सुबह 7.50 से दोपहर 2:10 तक का समय रहेगा। वहीं, बच्चे सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेंगे। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट 7.15 बजे शुरू होगी और 1.35 तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट 11.10 बजे से लेकर सायं 5.30 बजे तक जारी रहेगी। बच्चों के लिए पहली शिफ्ट का समय 7.15 से 12.45 और दूसरी शिफ्ट के बच्चों का दोपहर एक बजे से सायं 5.30 बजे तक समय होगा।