पंजाब के स्कूलों का आज से बदला समय, जानें नई Timing
punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 09:59 AM (IST)

मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों का समय आज यानी कि 23 जनवरी से बदल दिया गया है। आज से प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी होगी। इसी तरह सारे सेकेंडरी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3.20 बजे छुट्टी होगी।
बता दें कि पंजाब में कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3.20 तक कर दिया गया था, हालांकि यह आदेश 21 जनवरी तक लागू थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट करके विद्यार्थियों और अध्यापकों के स्वास्थ्य और जानी सुरक्षा के मद्देनजर 21 जनवरी तक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे किया था, जो कि आज से अब बदल दिया गया है।