पंजाब के बाद Chandigarh के स्कूलों में भी बदलाव, जानें नई Timings...

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 01:28 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य भर के स्कूलों का समय बदल दिया है। राज्य में बढ़ती गर्मी के कारण यह फैसला लिया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, 1 अप्रैल से पंजाब में स्कूल सुबह 8 बजे से शुरू होंगे, जबकि छुट्टी दोपहर 2 बजे होगी।

पंजाब के अलावा चंडीगढ़ में भी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब पहली अप्रैल से UT में सिंगल शिफ्ट में चलते स्कूल सुबह  8 बजे से लगेंगे और 2 बजे छुट्टी होगी। वहीं शिक्षकों के लिए यह समय 7.50 बजे होगा जबकि छुट्टी दोपहर 2.10 बजे होगी। जबकि डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह की शिफ्ट में छठी कक्षा और उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए समय सुबह 7.15 से दोपहर 12.45 बजे तक और शाम के लिए दोपहर 1  से शाम 5.30 बजे तक होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News