पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर रेलगाड़ी का समय बदला, जानें कब से होगा लागू

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 10:18 AM (IST)

अमृतसर (जशन) : उत्तर रेलवे के अधीन फिरोजपुर रेलमंडल ने परिचालन कारणों से पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर रेलगाड़ी संख्या नंबर 54616 के समय में बदलाव किया है। गौरतलब है कि इस रेलगाड़ी के पठानकोट से लेकर धारीवाल तक के स्टेशनों पर इसके समय में कोई परिवर्तन नहीं किया है। रेलवे अनुसार रेलगाड़ी की नई समय सारिणी 28 जून से लागू होगी।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह रेलगाड़ी पठानकोट रेलवे स्टेशन से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और धारीवाल तक का संचालन पुराने समय के अनुसार रहेगा। हालांकि छीना रेलवे स्टेशन से वेरका जंक्शन के बीच इसके आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन का अमृतसर पहुंचने का समय पहले की तरह रात 8:30 बजे ही रहेगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेल यात्री रेलगाड़ी के समय की सही जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट एनटीईएस पर जाकर सटीक सिथित जान सकते है या फिर रेल हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News