थकना और अकना मेरी फितरत में नहीं : हंसराज हंस

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 08:54 AM (IST)

जालंधर  (महेश): भाजपा में आने के बाद महारैलियों से लेकर डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करने वाले विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री हंसराज हंस ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कहा है कि थकना और अकना उनकी फितरत में नहीं है। 
उन्होंने पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक का आभार जताते हुए कहा कि पंजाब, गुजरात, यू.पी., हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनावों के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़ व फरीदाबाद के निगम चुनावों में भाजपा के लिए पार्टी हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को उन्होंने बाखूबी निभाया है। गायक हंसराज हंस ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई महाचुनावी रैलियों में भी प्रचार करने का मौका मिला है, जिसे वह अपना खुशनसीबी समझते हैं। हाल ही में वह कर्नाटक में होने जा रहे विधान सभा चुनावों के लिए करीब 10 दिन प्रचार करके लौटे हैं। प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक द्वारा घोषित की गई नई कार्याकारिणी से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी, जिसके परिणाम आ रहे 2019 के लोक सभा चुनावों में सबके सामने होंगे। 

Sonia Goswami