शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए डी.सी. की अहम मीटिंग, जारी किए ये हिदायतें

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 10:09 PM (IST)

जालंधर: जनरल पुलिस व पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों अनुसार शहर के लोगों की समस्याओं को निपटाने और माहौल को शान्तिपूर्ण बनाए रखने के लिए डिप्टी कमिश्नर जगमोहन सिंह द्वारा कान्फ्रैंस हाल में मीटिंग की है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर, काम्पलेक्स व वधीक पुलिस कमिश्नर पुलिस सिटी 1 तथा सिटी 2 सहित समूह हल्का अफसर व थानों के मुख्य अफसर से मौजूद रहे। इस दौरान डी.सी. इन सभी कई हिदायतें दी। 

इस दौरान डी.सी. ने सभी को हिदायतें दी हैं-

  • हरेक पुलिस कर्मचारी अपने -अपने फोन व वाहन एप्प तथा पाइस एप्प डाऊनलोड करें।
  • थाने क्राइम रजिस्टर नंबर 9 (2) तथा 9(3) की लिस्टें बनाकर भेजी जाएं।
  • जिस जगह पर दशहरा मनाया जा रहा है उन स्थानों की चैकिंग की जाए।
  • गुरुद्वारे, मंदिर, आर.एस.एस. शाखा पर कैमरे लगे होने चाहिए।
  • चर्च में कैमरे लगाए जाएं इसके अलावा सिख कम्यूनिटी, बी.जे.पी., शिव सैना से तालमेल कायम रखा जाए व उनके मोबाइल नंबर हासिल किए जाएं।
  • जालंधर में जितनी रामलीला चल रही हैं उनकी निगरानी रखी जाए।
  • ज्यादा ज्यादा रिक्वरी की जाए।
  • जिन मुकद्दमों में आरोपी गिरफ्तार करने बाकी हैं उन केसों में थाने के मुख्य अफसर खुद गिरफ्तारी करने जाएं और बाहर की राज्यों के आरोपी को पकड़ने के लिए अच्छा थानेदार भेजा जाए। 
  • लॉ एंड ऑडर को मैनटेन करने तथा पुलिस कामकाज को सुचारू ढंग से चलाए जाने हेतु हरेक थाने में सुबह 8 बजे पुलिस कर्मचारी मौजूद होने चाहिए। 
  • हरेक थाने में पुलिस कर्मचारियों के मैस चालू हालत में होनी चाहिए।
  • दर्ख्वास्त का निपटारा समय सिर करने तथा  6 महीने से ज्यादा पेडिंग न रखने को यकीनी बनाया जाए।
  • क्राइम में गिरफ्तार आरोपियों की चालान समय पर तैयार करके अदालत में पेश किया जाए।
  • जब भी माननीय अदालत में हत्याकांड केस की सुनवाई हो उस दिन पैरवी के लिए कर्मचारी भेजा जाए। इस काम में किसी किस्म की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • हाईकोर्ट मैटर हल्का जांच अफसर से डिसकिस किए जाएं।
  • आर.आर.एस. के बैरीगेट लगाएं जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini