फिरोजपुर में कोरोना से आज 5 मौतें, इतने पॉजिटिव मामले आए सामने

punjabkesari.in Saturday, May 08, 2021 - 07:23 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। यहां संक्रमितो की संख्या बढ़ने के साथ-साथ इस वायरस से मरने वालों के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हो रही है। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना से आज जिले में 5 और मौतें हुई है। मरने वालों में ब्लॉक फ़िरोज़पुर शहर की 64 वर्षीय महिला और 75 वर्षीय पुरुष तथा ब्लॉक फिरोजशाह, कस्सूआना और गुरूहरसहाय  के क्रमवार 55 वर्षीय ,57 वर्ष और 56 वर्षीय पुरुष शामिल है।

इन मौतों के साथ जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 253 पर पहुंच गई है। जिले में आज 195 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 213 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में अब 1479 संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा है । अब तक जिले में 8902 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनमें से 7170 ठीक हो चुके हैं। 

जिन लोगों की आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से कई लोग भारत नगर ,विकास विहार, ओल्ड खलासी लाइन, वीर नगर ,बस्ती बलोचां वाली ,चर्च रोड कैंट, बाजार नंबर 7 कैंट, बाजार नंबर 2, आदर्श नगर, गणेश एनक्लेव ,धवन कॉलोनी, कंबोज नगर ,छावनी की गली नंबर 2 ,सूजी बाजार ,ग्वाल मंडी ,शहर की रिखी कॉलोनी ,आजाद नगर ,गली नंबर 4 कैंट, दिल्ली गेट फिरोजपुर शहर, बाबा राम लाल नगर , बस्ती टैंका वाली, रेलवे कॉलोनी ,बस्ती निजामुद्दीन ,गोबिंद नगरी रघुनाथ मंदिर एरिया ,भगत सिंह कॉलोनी, अडडा लाल कुर्ती ,गुरूहरसहाय, तलवंडी भाई आदि एरिया के रहने वाले हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak