पंजाब विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन, पास हुए अहम बिल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 11:43 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधानसभा में राज्यपाल के भाषण पर चर्चा की गई और कई बिल पास किए गए। आपको बता दें कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 3 महीने का बजट पेश किया और इस बजट को पास किया गया। यह बजट 37 हजार करोड़ रुपए का तय किया गया है। इसके साथ ही विधानसभा में वोट ऑन अकाउंट बिल बिल पास किया गया है। भगवंत मान द्वारा पंजाब के शहीदों की प्रतिमा विधानसभा कॉम्प्लेक्स में लगाने का बिल पेश किया गया जिसे भी सर्वसम्मति से पास किया गया है। 

यह भी पढ़ें : सचखंड श्री हरिमन्दर साहिब में सोने की लगी पत्रियों को लेकर सेवा आरंभ

इस विधानसभा सत्र में भगवंत मान  ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर कल पुरे पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले सिर्फ नवांशहर में ही छुट्टी की जाती थी।इसके बाद सदन को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

News Editor

Kalash