Aaj ka Rashifal : किन राशियों को होगा लाभ और कैसा रहेगा आपका दिन, जानें

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 11:58 PM (IST)

मेष :  मेष राशि वाले आज काफी ऊर्जावान रहेंगे। बेवजह खर्चों के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में सीनिर्यस आपके काम से काफी प्रसन्न होंगे। 

वृष :  आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको बहुत लाभ होगा। परिश्रम में कोई कमी न आने दे, सफलता अवश्य मिलेगी। करियर के लिए कुछ नए रास्ते खोज सकते है। 

मिथुन : मिथुन राशि वाले व्यापारियों की अगर कोई डील अटकी हुई है, तो आज वह फाइनल होगी। जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

कर्क : आज आप घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रेम प्रसंग में पड़े लोग साथी से झूठ न बोले। 

सिंह :  सिंह राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में चल रहा प्रॉपटी से जुड़ा विवाद खत्म होगा। आपको अत्यधिक क्रोध करने से बचना चाहिए।  

कन्या : आप अपनी कार्यक्षमता में वृद्धि कर सकते है। पुराना रोग उभर सकता है,जिससे परेशानी होगी। गलत संगति से दूर रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।  

तुला :  तुला राशि वाले संतान के रवैये पर नजर रखें। युवा जातक का रूझान आध्यात्म की ओर रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम करते वक्त ध्यान रखें कि गलती न हो। 

वृश्चिक : परिवार के साथ कही जाने का प्रोग्राम बनाया है तो वह कैंसिल हो सकता है। संपत्ति में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार पर अगर कोई संकट आया है तो मिलकर उसका सामना करें। 

धनु : धनु राशि वाले धन कमाने के चक्कर में कोई गलत काम न करें। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। पेट संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है। 

मकर : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्यो के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। 

कुंभ : कुंभ राशि वाले व्यापारी आज थोड़ा सावधान रहें। किसी मित्र की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  

मीन :  आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। बड़े-बुजुर्गों की बात का बुरा न माने। युवा जातक करियर पर फोकस रखें, दूसरों की देखादेखी से बचें। 

अब अंत में जान लेते हैं आज का महाउपाय :  आज के दिन कौवे को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाता है और जीवन में आ रही परेशानियां खत्म हो जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News