Tokyo Olympics: डंडे से खेत में हॉकी खेलने वाली गुरजीत कौर के घर खुशी का माहौल, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 11, 2021 - 01:24 PM (IST)

अमृतसर(गुरजंट):  टोक्यो ओलंपिक खेलों दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर के गांव मियादी कलां में हर तरफ खुशी का माहौल है।  तस्वीरों में आप देख सकते है कि गुरजीत के घर टैंट और फूलों से उसके आने की भव्य स्वागत की तैयारियां की गई है। अजनाला पहुंचने पर शिरोमणी अकाली दल के प्रधान और हलका इंचार्ज बौनी अमरपाल सिंह अजनाला और उनकी टीम की तरफ से हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर को सकोर्पियो कार देकर स्वागत किया गया।

गुरजीत कौर के गांव में जश्न
बता दें कि गुरजीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टोक्यो ओलंपिक में गोल दागकर टीम को जीत दिलाई । वहीं गुरजीत के पिता  सतनाम सिंह और मां  हरजिंदर कौर और दादी दर्शन कौर अपनी बेटी के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। परिवार वालों ने बताया कि बेटियों को खेत में डंडे से हॉकी खेलते देखा था, जिसके बाद उन्होंने बेटियों को हॉकी के मैदान में ले जाने का फैसला किया। 

बता दें कि इससे पहले हॉकी टीम का आज अमृतसर एयरपोर्ट से सीधे श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंची। इस दौरान SGPC की तरफ से 1 करोड़ के ईनाम की राशी दी गई। वहीं इस मौके पर खिलाड़ियों में कैप्टन मनप्रीत सिंह सहित अन्य पंजाब के हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह (निवासी गांव तिंमोवाल), दिलप्रीत सिंह निवासी बुताला, गुरजंद सिंह निवासी गांव खलिहरा, शमशेर सिंह (गांव अटारी) के अलावा जिला गुरदासपुर से संबंधित 2 खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह निवासी चाहल कलां के हार्द्धिक सिंह निवासी बटाला, जिला जालंधर से संबंधित मनदीप सिंह से वरुण कुमार और फरीदकोट निवासी रुपिंदरपाल  सिंह और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर शामिल है। 

 

Content Writer

Vatika