टोल पलाजा पर प्राईवेट बस चालक धक्केशाही से बिना टोल दिए निकाल रहे बसें

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 05:52 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): नैशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर प्राईवेट बस चालक धक्केशाही से बिना टोल दिए अपनी बसे निकाल रहे है। जिसके चलते टोल प्लाजा पर प्रति दिन भारी नुक्सान हो रहा है। जिस सम्बंधी टोल प्लाजा के मैनेजर चंचल सिंह ने बताया कि लुधियाना से जालंधर जाने वाली प्राईवेट बसों के चालक हर रोज धक्केशाही के साथ टोल प्लाजा से अपनी बसे निकाल रहे है अगर उन्हें रोका जाए तो चालक टोल पर लगे बूम को तोड़ कर आगे निकल जाते है। जिससे भारी नुक्सान हो रहा है। उन्होंने बताया लॉकडाउन से पहले भी प्राईवेट बस चालक बिना टोल दिए निकलते थे और अब लॉकडाउन खुलने के बाद यह चालक फिर से अपनी बसे धक्के से निकाल रहे है। चंचल सिंह ने बताया कि इस सम्बंध में थाना लाडोवाल में शिकायत दर्ज करवाई गई है कि उक्त बस चालकों खिलाफ सख्त कारवाई की जाए।

क्या कहते है प्राईवेट बस अपरेटर एसो. के प्रधान
जब इस सम्बंध में समाल सकेल बस अपरेटर एसो. के प्रधान हरविन्द्र सिंह संगा से बात की तो उन्होंने बताया कि लाडोवाल में टोल प्लाजा को बने 12 साल हो गए। इस दौरान उनकी प्राईवेट बसे टोल प्लाजा से डेली पास से गुजर रही थी लेकिन मार्च महीने से लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक दम से एसो. की बसों के डेली पास बंद कर दिए है जबकि अब लॉकडाउन के करीब ढाई महीने बाद उनकी बसें केवल 25 सवारियां लेकर जालंधर से आ जा रही है। जिसमें बस के तेल व ड्राईवरों की फीस भी पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध टोल के अधिकारियों के साथ डी.सी.पी अश्विनी कपूर के सामने भी बात हो चुकी है लेकिन कर्मचारी वहां बात कर बाद में मुकर जाते है। जिस कारण आज तक कोई हल नहीं हुआ।
 

Mohit