कल विभिन्न किसान जत्थेबंदियों से मुलाकात करेंगे कैप्टन, सुबह 11 बजे शुरू होगी बैठक

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 12:14 PM (IST)

पंजाब/चंडीगढ़: कृषि कानूनों को लेकर पंजाब के किसानों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा।  किसानों द्वारा केंद्र सरकार खिलाफ प्रदर्शन अभी भी जारी है। विभिन्न किसान संगठन हर दिन गांव-गांव जा कर लोगों से इस धरने का समर्थन करने की अपील की जा रही है। राज्य में उथल-पुथल हुए हालातों को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीते दिन किसानों द्वारा रेल नाकाबंदी खत्म करने में मदद करने का आग्रह किया है।

हालांकि प्रधानमंत्री से बैठक से पहले कल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा विभिन्न किसान संगठनों से मुलाकात की जाएगी। विभिन्न किसान जत्थेबंदियों  और मुख्यमंत्री की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। 

गौरतलब है कि पंजाब में किसान आंदोलन  के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन को 50 दिन से अधिक समय हो चुका हैं। इस दौरान 1,986 यात्री रेलगाड़ियां और 3,090 मालगाड़ियों के रद्द होने से राज्य को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Tania pathak