पंजाब के लिए आर्थिक विकास का वाहक बनेगा पर्यटन उद्योग: सिद्धू

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 10:55 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब सरकार राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में पर्यटन उद्योग की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी को यकीनी बनाने के लिए संजीदगी से यत्नशील है। पर्यटन क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समक्ष पर्यटन सामथ्र्य वाले पंजाब को बतौर ब्रैंड पेश करते हुए सिद्धू ने कहा कि राज्य के जोशीले लोग और प्रगतिशील सभ्याचार अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का खुले दिल से स्वागत करेंगे। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि ‘ब्रैंड पंजाब’ रोजगार सृजन और आॢथक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए संभावनाओं से भरपूर है। ‘इंडिया टूरिज्म मार्ट-2018’, जिसमें पंजाब भागीदार राज्य है, दौरान प्रतिनिधित्व करते हुए सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार का टूरिज्म मार्ट में पहुंचे 60 देशों के 400 से ज्यादा प्रतिनिधियों को पंजाब की धार्मिक, सांस्कृतिक और विरासत पक्ष की समृद्धि से अवगत करवाने के लिए संजीदा प्रयास है। सिद्धू ने कहा कि दरबार साहिब ऐसा पवित्र स्थान है जहां रोज सवा लाख से ज्यादा लोग दर्शनों के लिए आते हैं और देश में रोज लोगों की आवक पक्ष से यह स्थान ताजमहल से बहुत आगे है। पर्यटन उद्योग का अपने विकास में अहम योगदान लेने वाले श्रीलंका, थाईलैंड, बाली (इंडोनेशिया) और दूसरे देशों और भारतीय राज्यों का हवाला देते हुए सिद्धू ने कहा कि पर्यटन उद्योग पंजाब के लिए आॢथक विकास का वाहक बनेगा और इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे।

पंजाब की ट्रैवल बुक ‘लोनली प्लैनेट’ जारी
कन्क्लेव का उद्घाटन केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस ने किया। पंजाब और केरल ‘इंडिया टूरिज्म मार्ट-2018’ में भागीदार राज्य थे। इसका आयोजन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और फैडरेशन ऑफ एसोसिएशन्ज ऑफ इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (फेथ) ने किया था और मोरक्को अंतर्राष्ट्रीय भागीदार था। यह भी जिक्रयोग्य है कि पंजाब ने बतौर थीम राज्य आई.टी.सी. मौर्य नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए रात के खाने का प्रबंध किया था। इस मौके पर सिद्धू और केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोंस ने सांझे तौर पर पंजाब संबंधी ट्रैवल बुक ‘लोनली प्लैनेट’ भी जारी की। कलाकारों ने पंजाब के लोक नाच, मार्शल आर्ट गतका और अन्य कलाएं पेश कीं। 

19 को अमृतसर आएंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 18 टूर और ट्रैवल ऑप्रेटर
पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग के सचिव विकास प्रताप ने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को राज्य के इस क्षेत्र के सामथ्र्य से अवगत करवाने के लिए यह प्रयास सफल रहा है। उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 18 टूर और ट्रैवल ऑप्रेटर अमृतसर और नजदीकी इलाकों के दौरों के लिए आएंगे। इस मौके पर गोङ्क्षबदगढ़ किला, हमारा गांव जैसे पर्यटन पक्ष से अहमियत रखने वाले स्थानों के अलावा अमृतसर और होशियारपुर आदि स्थानों को भी बखूबी प्रचारित किया गया।

 

Vaneet