हाजीपुर में दर्दनाक हादसा! ट्रैक्टर की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया टिप्पर, चालक की मौ/त

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 02:08 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर-मुकेरियां-तलवाड़ा रोड पर बेगपुर कमलूह के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हाजीपुर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभदीप सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी टांगरा, थाना तरसिक्का, जिला अमृतसर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। 

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें अपने भाई सतवंत सिंह का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। जब वह परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सतवंत सिंह, जो कि माइनिंग मटेरियल) से भरा टिप्पर लेकर तलवाड़ा से मुकेरियां की तरफ जा रहा था, जैसे ही बेगपुर कमलूह के पास पहुंचा तो तलवाड़ा की तरफ पराली लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर ने उसके टिप्पर को साइड मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में सतवंत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News