ट्रैक्टर परेड हिंसा मामला: 61 साल का एक और आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 10:53 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): किसान आंदोलन के दौरान गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर उपद्रव मचाने के मामले में रविवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लाल किले पर हुई घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे, जिसमें से एक आरोपी के चंडीगढ़ में छिपे होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली थी। पुलिस ने रविवार दोपहर को आरोपी को सेंट्रा मॉल लाइट प्वाइंट के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान करनाल निवासी 61 वर्षीय सुखदेव के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों को रोल बैक करवाने के लिए पिछले कई दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया था। इस दौरान कुछ लोगों ने लाल किले पर उपद्रव किया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News