समिट आयोजन में CM चन्नी ने व्यापारियों को दी बड़ी राहत

punjabkesari.in Saturday, Nov 06, 2021 - 04:01 PM (IST)

लुधियानाः मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना में समिट का आयोजन किया जिसमें व्यापारियों ने कहा कि पंजाब में इंडस्ट्री का मुद्दा गर्मा रहा है। यह 2022 का एक बड़ा मुद्दा है। व्यापारियों ने पंजाब सरकार से सस्ती बिजली की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोरोना में व्यापारियों को दोहरी मार पड़ी है। इसी दौरान कई विरोधियों ने भी पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों ने कहा कि उनकी समस्या बुनियादी ढांचे पर है। उन्हें सरकार से कई शिकवे व उम्मीदें भी हैं। 

यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़: अकाली कार्यकत्ताओं के प्रदर्शन दौरान सुखबीर बादल को पुलिस ने लिया हिरासत में

सी.एम. चन्नी ने लुधियाना में समिट का आयोजन कर व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी अफसर के सामने पेश नहीं होना पड़ेगा। व्यापारियों को खुश करना सत्ता की सीढ़ी चढ़ना है। दूसरी तरफ वित्त मंत्री ने उनका समर्थन करते हुए कहा, 'व्यापार है तो सरकार है।' 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal