National Highway पर पलटी पराली से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगा लंबा जाम
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 12:18 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप सतलुज दरिया के पास पराली से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अन्य ट्रैक्टर की मदद से पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करवाया और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

