लुधियाना में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, कई वाहनों के काटे चालान

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 07:10 PM (IST)

लुधियाना (गणेश/ मौदगिल): लुधियाना के प्रताप बाजार में अवैध पार्किंग और ट्रैफिक जाम को लेकर खबर प्रकाशित होते ही ट्रैफिक पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे और कुछ को जब्त भी किया।

PunjabKesari

गिरजाघर चौक, माता रानी चौक और कपूर हॉस्पिटल चौक पर लंबे समय से बनी जाम की समस्या को लेकर कार्रवाई की गई। दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

PunjabKesari

‘नो पार्किंग’ के बोर्ड लगे होने के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते स्थिति और बिगड़ती जा रही थी। पुलिस कार्रवाई के बाद फिलहाल हालात में सुधार देखने को मिला है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News