Punjab : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एक्शन, ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सस्पेंड
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 11:52 AM (IST)
बटाला (साहिल): ट्रैफिक पुलिस विभाग बटाला के इंचार्ज इंस्पैक्टर को रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पैक्टर एक व्यक्ति से कथित तौर पर 10,000 रुपए मांगते हैं और उसके बाद हर महीने 5,000 रुपए देने की बात कह रहे हैं।
इंस्पैक्टर यह भी कह रहे हैं कि अगर वह हर महीने 5,000 रुपए देगा तो उस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा, जिसके चलते इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई की है। दूसरी तरफ बटाला पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो जारी कर डी.एस.पी. तेजिन्द्रपाल सिंह गोराया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस प्रभारी इंस्पैक्टर सतिंदर कुमार किसी से पैसे की मांग करते नजर आ रहे हैं।
इसलिए, इंस्पैक्टर सतिंदर सिंह को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले की जांच डी.एस.पी. (डी) को सौंप दी है। डी.एस.पी. गोराया ने बताया कि 15 दिनों में जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी कार्रवाई अमल में लाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

