दर्दनाक हादसा! हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से BSF के सहायक सब-इंस्पेक्टर की मौ/त
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 05:41 PM (IST)
अबोहर (सुनील भारद्वाज): आज दोपहर अबोहर हनुमानगढ मार्ग पर स्थित अपने क्वार्टर में बीएसएफ के सहायक सबइंस्पैक्टर की छत पर हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके शव को नगर थाना नंबर 2 की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ में सहायक सबइंस्पैक्टर के रैंक पर तैनात विनोद पुत्र वरिन्द्र कुमार निवासी नंदगांव जिला भिवानी, हरियाणा जो कि अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित छावनी के निकट ही एक क्वार्टर में किराये पर रहता था।
विगत दिनों से हो रही बरसात के चलते आज दोपहर वह छत से पानी निकालने के लिए गया था कि जब वह छत पर वाईपर से साफ सफाई कर रहा था कि ऊपर से निकलती हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से करंट लगकर वहीं गिर पड़ा।
विनोद की पत्नी द्वारा शोर मचाने पर बीएसएफ के अधिकारियों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल दाखिल करवाया। जहां से डॉकटरों ने उसे रैफर कर दिया। जिस पर उसे सिविल अस्पताल मे लाया गया जहां डाकटरों ने उसे मृत करार दे दिया। नगर थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

