दर्दनाक हादसा : पुल से टकराकर खाई में गिरी कार, कार के अंदर फंसा चालक

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 10:00 PM (IST)

शामचौरासी  (दीपक): शामचौरासी-कथार सड़क पर बहोदिनपुर के पास आज सुबह करीब 5 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक चालक के नींद में गाड़ी चलाने और नियंत्रण खो देने के कारण कार बहोदिनपुर के पास एक पुल से टकरा गई और पुल के नीचे खाई में गिर गई।

दुर्घटना के दौरान कार चालक कार में फंस गया था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर जमा हो गए और कार चालक की मदद की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News