होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, नहाते वक्त 14 वर्षीय लड़का डूबा, तलाश में जुटी टीमें

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2024 - 05:59 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित) : आज दोपहर गांव पुल पुख्ता के पास बारिश के बाद उफनाई काली बेई में एक लड़का डूब गया। जामा मस्जिद नूरानी उड़मुड़ के पास रहने वाले प्रवासी मजदूर तोता राम और गंगा देवी का बेटा मोहित कुमार मन्नू अपने साथी के साथ बेई में नहाने आया था, तभी अचानक गहरे पानी में गिर गया। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पानी में डूबे मन्नू के दोस्त दीपक पुत्र पप्पू ने बताया कि वे दोपहर करीब दो बजे काली बेई पर आए थे। नहाते समय मन्नू पानी में बह गया यह देखकर उसने शोर मचाया। कुछ देर बाद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। 

प्रशासन के पास नहीं है बचाव का कोई इंतजाम: बरसात के दिनों में बाढ़ की स्थिति में किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। ब्यास नदी और बेई के साथ लगते गांवों में अगर कोई व्यक्ति पानी में डूब जाए तो उसे तुरंत बचाने के लिए नाव और गोताखोरों की कोई व्यवस्था नहीं है। इन हलातो में पिछले सालो में कई लोगो को बचाया नहीं जा सका है। आज दोपहर पुल पुख्ता के पास डूबे बालक को बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया और पुलिस प्रशासन उसके असहाय माता-पिता की मौजूदगी में मूकदर्शक बना रहा। शाम तक मन्नू का कोई पता नहीं चला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News