बुजुर्ग मां पर टूटा दुखों का पहाड़, सांप के काटने से इकलौते बेटे की मौ/त

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 05:27 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): सांप के काटने से एक युवक की मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। इस घटना से जहां पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं बुजुर्ग मां के इकलौते सहारे के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुणदीप सिंह (33) पुत्र स्व. शेर सिंह निवासी गांव सवार, खेत मजदूरी करके अपनी बुजुर्ग मां का गुजारा चला रहा था। बीते 20 अगस्त को अरुणदीप सिंह हर रोज की तरह पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करके घर आया और रात का खाना खाकर सो गया। 21 अगस्त की सुबह सोते हुए अरुणदीप को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। घटना का पता चलते ही परिजनों द्वारा गांव के सरपंच विपिन ठाकुर और अन्य लोगों के सहयोग से उसे तुरंत सरकारी अस्पताल मुकेरियां में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की अनथक कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर हाजीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल मुकेरियां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृत देह वारिसों को सौंप दी है। इस दुख की घड़ी में गांव के सरपंच विपिन ठाकुर और इलाके के गणमान्य लोगों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि मृतक की बुजुर्ग मां को तुरंत योग्य आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini