प्रवासी मजदूरों के साथ घटा दर्दनाक हादसा, धान की फसल लगाने के लिए आ रहे थे पंजाब

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 12:37 PM (IST)

खन्ना(विपन): राष्ट्रीय मार्ग खन्ना में पड़ते देहड़ू पुल पर शुक्रवार को प्रवासी मजदूरों के साथ भरा छोटा हाथी पलट गया, जिस दौरान 15-20 मजदूर जख्मी हो गए। इनमें से 5 मजदूरों की हालत अधिक गंभीर थी, जिनको सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह मजदूर उत्तर प्रदेश से होशियारपुर धान लगाने के लिए आ रहे थे।

एक मजदूरों ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 छोटे हाथी टैम्पुओं में यू.पी. से होशियारपुर के लिए मजदूर धान की फसल लगाने जा रहे थे, जिस दौरान मजदूरों के साथ भरे टैम्पू को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी और यह हादसा घटा। राष्ट्रीय मार्ग पर सफाई करने वाली लेबर के एक सुपरवाइजर लखविन्दर सिंह ने बताया कि उनके सामने ही यह हादसा घटा है और जख्मी हुए मजदूरों को एबुलैंस के लेट आने के कारण निजी गाडिय़ों में अस्पताल भेजा गया है। 

Vaneet