जालंधर- लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा, महिला की मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 05:06 PM (IST)

जालंधर (महेश): थाना रामा मंडी में पड़ते गांव धन्नोवाली के नजदीक जालंधर- लुधियाना हाईवे पर मैरीटोन होटल के बाहर आज सुबह 8 बजे के करीब किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की आयु 40 साल के करीब बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही दकोहा (नंगल शामा) पुलिस चौकी के ए.एस.आई. मनजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मनजीत सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हुई है और ना ही यह पता चल सका है कि महिला को किस वाहन ने टक्कर मारी है। कहा जा रहा है कि महिला सड़क क्रॉस कर रही थी और इसी दौरान तेज रफ्तार किसी वाहन में उसे अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि महिला से ऐसा कोई भी कागजात बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। शिनाख्त को लेकर 72 घंटे के लिए महिला का शव मोर्चरी में रखा गया है।  महिला को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन एवं महिला की पहचान को लेकर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

News Editor

Kalash