अमेरिका से दुखद घटना, रोजी-रोटी कमाने गए युवक की गोली मारकर ह/त्या
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 07:31 PM (IST)
पटियाला: अमेरिका में रोजी रोटी कमाने गए युवक खुशकरनदीप सिंह की हत्या करने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने कुशकरनदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक का शव भी कई दिनों बाद मिला। घटना के असली कारणों का अभी पता नहीं चला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ सुराग मिल सकते हैं। ऐसी दुखद खबर मिलने पर गांव में शोक की लहर है।
गौरतलब है कि नौजवान खुशकरनदीप सिंह (उम्र 24) पुत्र बलविंदर सिंह करीब 5 साल पहले अच्छी जिंदगी के सपने लेकर अमेरिका पहुंचा था। खुशकरनदीप अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्राला चलाता था। जब वह अपनी कार में जा रहा था, तो रास्ते में अज्ञात लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। कुछ दिन पहले, जब 30 जुलाई से उसका फोन बंद आने लगा, तो परिवार की चिंता बढ़ गई। बताया जा रहा है कि वहां रहने वाले परिवार के रिश्तेदारों ने अमेरिकन पुलिस स्टेशन को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस जांच के बाद कल जंगलों से उसकी बॉडी बरामद हुई। पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि यह घटना क्यों हुई, कैसे हुई और इसके पीछे कौन है। इस बात का पूरा शक है कि मेहनती नौजवान को लुटेरों ने मार डाला।
बताया जा रहा है कि मृतक का आज पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट से कई बातें सामने आएंगी। परिवार और रिश्तेदारों का कहना है कि खुशकरनदीप एक नेकदिल और अच्छा इंसान था, जो सिर्फ अपने काम से मतलब रखता था। परिवार की मांग है कि उनके बेटे के गुनहगारों को ढूंढकर सख्त सजा दी जाए और बॉडी को जल्द भारत भेजा जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

