दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक के PA सहित 3 की मृत्यु

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 10:20 AM (IST)

बटाला (बेरी): विगत देर रात्रि बटाला में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बटाला के विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी के पी.ए. सहित तीन व्यक्तियों की मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस सबंध में एकत्र की गई जानकारी के अनुसार विधायक शैरी कलसी के भाई अमृत कलसी अपने ताया के बेटे गुरलीन सिंह कलसी और पी.ए. उपदेश कुमार, मानिक मेहता और सुनील कुमार सोढ़ी के साथ देर रात एक पार्टी से वापस घर जा रहे थे। जब वह जालंधर अमृतसर बाईपास पर पहुंचे तो उनकी i20 गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह बाईपास पर स्थित पुली से टकरा गई जिसके चलते गाड़ी में सवार पांचों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया जहां तीन व्यक्तियों की जिनमें पी.ए. उपदेश कुमार, गुरलीन सिंह कलसी एवं सुनील सोढ़ी की मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मानिक मेहता और विधायक के भाई अमृत कलसी को  उपचार हेतु अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सिटी ललित कुमार ने मौके का जायजा लिया खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। इस दुखदाई घटना के चलते पूरे शहर में शोक की लहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila