अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौ+त, आरोपी चालक फरार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 12:10 PM (IST)

अमृतसर(रमन): जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। उक्त हादसा गत रात धारीवाल बग्गा के पास उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक अपने गांव लौट रहा था। तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान अमृतसर के गांव लल्ला अफगाना निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह मंगलवार रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर कस्बा ओठियां से अपने गांव की ओर जा रहा था। जब वह धारीवाल बग्गा अड्डे के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि शमशेर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News