पंजाब में चलती Train में लगी आग! यात्रियों में मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2026 - 03:06 PM (IST)
लुधियाना (गौतम): पंजाब के राजपुरा में चलती ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन नंबर 12508 में राजपुरा से निकलने के करीब 5 मिनट बाद आग लग गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन में सवार लोगों में दहशत फैल गई। वहीं इस रूट की 8 ट्रेने डायवर्ट कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन दोपहर करीब 1 बजे फतेहगढ़ साहिब से आगे निकल चुकी थी। इसके बाद जब ट्रेन राजपुरा से रवाना हुई तो करीब 5 मिनट बाद उसमें आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमों को अलर्ट किया गया।

घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की गई। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे की ओर से राहत एवं बचाव कार्य के साथ मामले की जांच की जा रही है।

