तपती गर्मी में रेलवे का हाल बेहाल : कहीं ट्रेनें लेट तो कहीं बीच में ही रूका सफर

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 10:17 AM (IST)

रूपनगर(विजय): बीते कल शुक्रवार को नई दिल्ली और अंब अंदौरा के मध्य चलने वाली सेमी हाईस्पीड 22447 वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन श्री आनंदपुर साहिब स्टेशन पर अपने निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे से 30 मिनट की देरी से सुबह 10:30 बजे पहुंची।

वहीं ट्रेन नंबर 19411 जो गुजरात के गांधीनगर कैपिटल से राजस्थान, हरियाणा, ट्राई सिटी चंडीगढ़ होते हुए जिला रूपनगर के विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए आगे दौलतपुर चौक पहुंचती है वह भी अपने निर्धारित समय से 53 मिनट की देरी से मोरिंडा जंक्शन पर पहुंची, आगे रूपनगर स्टेशन पर 1 घंटा 10 मिनट लेट, आगे श्री आनंदपुर साहिब स्टेशन पर 32 मिनट लेट, और नंगल डैम स्टेशन पर 37 मिनट लेट पहुंची।

वहीं हरियाणा के जिला हिसार के रायपुर हरियाणा जंक्शन और अंब अंदौरा के बीच वाया चंडीगढ़ जंक्शन होते हुए चलने वाली 64563-64564 पैसेंजर रेलगाड़ी को लेटलतीफ़ी के चलते नंगल और अंब अंदौरा के मध्य आंशिक तौर पर रद्द कर दिया गया।

ये रेलगाड़ी अपने स्त्रोत स्टेशन से सवा एक घंटा देरी से रवाना हुई और नंगल डैम स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 15 मिनट देरी से पहुंची थी। जिस कारण इसे नंगल डैम और अंब अंदौरा के बीच दोनों दिशाओं में आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। रेलगाड़ियों के देरी से चलने के कारण संबंधित ट्रेनों में सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को गर्मी के मौसम में परेशानी झेलनी पड़ी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News