14 जिलों के शिक्षा अधिकारियों के तबादले

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 10:53 PM (IST)

अमृतसर(दलजीत): शिक्षा विभाग ने अमृतसर सहित 14 जिलों के शिक्षा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये आदेश तुरंत लागू होंगे।

विभाग के सचिव कृष्ण कुमार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सुनीता किरण प्रिंसीपल डाइट वेरका अमृतसर को जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी अमृतसर, प्रदीप कुमार जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी फिरोजपुर को जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी मोगा, गुरशरन सिंह बराड़ जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी मोगा को जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी बठिंडा, बलजीत कुमार जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी बङ्क्षठडा को जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी बठिंडा, राजेश कुमार प्रिंसीपल स.स.स.स. धीरा पठानकोट को जिला शिक्षा अधिकारी (सै.सी./ए.सी.) शहीद भगत सिंह नगर, विनोद कुमार जिला शिक्षा अधिकारी (सै.सी./.ए.सी.) शहीद भगत सिंह नगर को जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी गुरदासपुर नियुक्त किया गया है।

इसी तरह हरिन्द्र सिंह प्रिंसीपल स.स.स.स. (क) भकना खुर्द अमृतसर को जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी फिरोजपुर, राजिन्द्र कौर पिं्रसीपल स.स.स.स. जगराओं लुधियाना को जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी मानसा, गुरशरनजीत सिंह पिं्रसीपल स.स.स.स. तारागढ़ बटाला गुरदासपुर को जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी संगरूर, जगरूप सिंह प्रिंसीपल स.स.स.स. खानपुर संगरूर को जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी कपूरथला, हरिन्द्रपाल सिंह जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी मानसा को जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी कपूरथला, गुरचरन सिंह उप-जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी कपूरथला को उप-जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी जालंधर, गुरिन्द्रजीत कौर पिं्रसीपल स.स.स.स. नेहरू गार्डन जालंधर को उप-जिला शिक्षा अधिकारी एलिमैंटरी कपूरथला, इन्दु सीमक उप-जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी संगरूर को पिं्रसीपल स.स.स.स. बडरुखा संगरूर और डा. इकबाल सिंह पिं्रसीपल स.स.स.स. बडरुखा संगरूर को उप-जिला शिक्षा अधिकारी सैकेंडरी संगरूर में तैनात किया गया है।

Vaneet